नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “ऑपरेशन क्लीन हंट” में 230 फरार वारंटी गिरफ्तार, जिलेभर में अपराधियों में मचा हड़कंप – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“ऑपरेशन क्लीन हंट” में 230 फरार वारंटी गिरफ्तार, जिलेभर में अपराधियों में मचा हड़कंप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- संजय जेठवानी

फरार वारंटियों पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार

रायगढ़, ACGN:- रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत जिलेभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 230 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में 20 मई से 25 मई तक चलाए गए विशेष अभियान में 76 स्थायी वारंटी और 154 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की गई। लंबे समय से फरार आरोपी, निगरानी बदमाश और गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों की धरपकड़ से जिलेभर में अपराधियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।


रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में थाना घरघोड़ा, चक्रधरनगर, धरमजयगढ़, छाल, भूपदेवपुर और लैलूंगा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थायी वारंट तामिली में थाना घरघोड़ा ने 17 वारंट तामील कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि थाना चक्रधरनगर दूसरे और लैलूंगा तीसरे स्थान पर रहा। वहीं गिरफ्तारी वारंट तामिली में थाना धरमजयगढ़ ने सर्वाधिक 28 वारंट तामील कर पहला स्थान हासिल किया।


अभियान के दौरान घरघोड़ा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चिंता उर्फ चिंतामणि राठिया और निगरानी बदमाश मोहसिन खान उर्फ गुरु पठान को गिरफ्तार किया। वहीं चक्रधरनगर पुलिस ने मारपीट के मामले में छह फरार आरोपियों को दबोचा। भूपदेवपुर पुलिस ने दुष्कर्म मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि लैलूंगा पुलिस ने चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि रायगढ़ जिले में फरार अपराधियों के लिए अब कोई सुरक्षित जगह नहीं बची है। पुलिस लगातार ऐसे आरोपियों की तलाश कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now