नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गजानंद साहु को फिर मिली कांग्रेस ओबीसी विभाग शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गजानंद साहु को फिर मिली कांग्रेस ओबीसी विभाग शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

वरिष्ठ नेताओं की अनुशंसा पर हुई नियुक्ति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

कोरबा ACGN:- कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग कोरबा शहर के जिला अध्यक्ष पद पर गजानंद साहु की पुनः नियुक्ति किए जाने के बाद कांग्रेस संगठन में उत्साह का माहौल है। यह नियुक्ति नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर तथा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी की अनुशंसा पर कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर द्वारा जारी की गई है।
गजानंद साहु को दोबारा संगठन की जिम्मेदारी मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा पहुंचकर गजानंद साहु ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई।
गजानंद साहु ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें पुनः जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस भरोसे पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरबा शहर में कांग्रेस ओबीसी विभाग को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा तथा पिछड़ा वर्ग समाज की समस्याओं और मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
नियुक्ति पर खुशी जताने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहु, राजेंद्र तिवारी, एडी जोशी, बसंत चंद्रा, मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, सुकसागर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, इकबाल कुरैशी, रोपा तिर्की, देवीदयाल सोनी, बुद्धेश्वर चौहान, विकास सिंह, बीएन सिंह, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, सपना चौहान, कृपाराम साहु, बद्री किरण, अनुज जायसवाल, गीता गभेल, रवि चंदेल, डॉ. रामगोपाल कुर्रे, प्रेमलता बंजारे, धुरपाल सिंह कंवर, संतोष राठौर, विनोद अग्रवाल, अर्चना उपाध्याय, रमेश जायसवाल, रेखा त्रिपाठी, लक्ष्मीनारायण देवांगन, मनीराम साहु, सुधीर जैन, राजकुमार जोशी, आनंद पालीवाल, डॉ. एलपी साहु, सुरेश पटेल, संजू अग्रवाल, फरियाद अली, प्रमोद श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।
इस अवसर पर संगीता श्रीवास, संजीदा बेगम, मनमोहन राठौर, माधुरी ध्रुव, शांता मंडावे, कुसुम भगत, हरवेंद्र सिंह, राजेश यादव, अमन पटेल एवं मनोज पटेल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी गजानंद साहु को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूती मिलने की बात कही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल —अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now