नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मासूमों को नशे की दलदल में धकेलने वाला गिरफ्तार, “ऑपरेशन आघात” में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मासूमों को नशे की दलदल में धकेलने वाला गिरफ्तार, “ऑपरेशन आघात” में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- संजय जेठवानी

रामभांठा संजय मैदान में नाबालिगों को बेच रहा था नशीला सोल्यूशन, पुलिस ने 19 ट्यूब और नकदी की जब्त


रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्चों को नशे के लिए सोल्यूशन बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 19 नग सुपर मैक्स सोल्यूशन, बिक्री की नकदी और अन्य सामग्री जब्त की है। आरोपी बच्चों और किशोरों को नशे की गिरफ्त में धकेलने का काम कर रहा था।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि रामभांठा स्थित संजय मैदान के पास “डोकरी” नाम का युवक छोटे बच्चों और नाबालिगों को सोल्यूशन बेच रहा है, जिसका उपयोग नशे के रूप में किया जा रहा है।


सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर कई नाबालिग लड़के मौके से भाग निकले। वहीं एक युवक को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने बताया कि उसने “डोकरी सिदार” नामक युवक से 40 रुपये में सोल्यूशन खरीदा था। युवक के पास से सुपर मैक्स साइकिल सोल्यूशन नंबर-04 का ट्यूब भी बरामद किया गया।


इसके बाद पुलिस ने संदेही युवक शिवशंकर उर्फ डोकरी सिदार को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवशंकर उर्फ डोकरी सिदार पिता दिलसाय सिदार उम्र 26 वर्ष निवासी सुसडेगा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर बताया। आरोपी के थैले की तलाशी लेने पर 19 नग सुपर मैक्स साइकिल सोल्यूशन नंबर-04 बरामद किया गया। इसके अलावा बिक्री से प्राप्त 240 रुपये नकद भी जब्त किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह ओडिशा के राउरकेला से सोल्यूशन खरीदकर रायगढ़ लाता था और शहर के अलग-अलग इलाकों में घूम-घूमकर नाबालिग लड़कों को 50 से 60 रुपये में बेचता था। आरोपी ने बताया कि वह करीब 10 दिन पहले राउरकेला से पांच बॉक्स सोल्यूशन खरीदकर लाया था।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 284/2026 के तहत धारा 123, 275, 286 बीएनएस एवं जेजे एक्ट की धारा 77 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि बच्चों और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस लगातार कठोर कार्रवाई करेगी। उन्होंने अभिभावकों और समाज से भी बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now