नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “प्रहार” अभियान में कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“प्रहार” अभियान में कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


अवैध शराब कारोबार पर लगातार प्रहार, ग्राम जलसो में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप

बिलासपुर ACGN:- बिलासपुर जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “प्रहार” अभियान के तहत थाना कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 9 हजार रुपये कीमत की अवैध शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब, गांजा और नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार (IPS) के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग की जा रही थी।
दिनांक 27 मई 2026 को पुलिस टीम पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम जलसो पहुंची, जहां मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल वर्मा के कब्जे से अवैध रूप से रखी गई 45 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर शराब जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल वर्मा पिता दिलहरण वर्मा निवासी ग्राम जलसो थाना कोनी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना कोनी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 9 हजार रुपये बताई है। कार्रवाई के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
थाना कोनी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ “प्रहार” अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now