नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध शराब परिवहन और बिक्री पर सख्ती के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अवैध शराब परिवहन और बिक्री पर सख्ती के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने अधिकारियों को दी चेतावनी

रायपुर | प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री लखन लाल देवांगन ने नवा रायपुर स्थित जीएसटी भवन में आबकारी विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को अवैध शराब परिवहन, बिक्री और तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि पड़ोसी राज्यों से आने वाली अवैध शराब पर रोक लगाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में आबकारी मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्य की समीक्षा करते हुए जिलेवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिला अधिकारी दुकानवार समीक्षा करें और राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रभावी रणनीति बनाएं। जो जिले लक्ष्य से पीछे चल रहे हैं, वहां विशेष निगरानी रखते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।


मंत्री श्री देवांगन ने अंतरराज्यीय सीमाओं पर संचालित आबकारी जांच चौकियों में सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी और विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अवैध शराब बिक्री करने वाले कोचियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा आबकारी अमला किसी भी प्रकार का समझौता न करे।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि शराब दुकानों में उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहे तथा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बिक्री न हो। दुकानों में दर सूची और उपलब्ध ब्रांडों को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए ताकि उपभोक्ताओं को पारदर्शिता मिल सके।
आबकारी मंत्री ने शराब में मिलावट रोकने के लिए आकस्मिक निरीक्षण बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दुकान में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को तत्काल हटाकर ब्लैकलिस्ट किया जाए। साथ ही डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए पृथक कैशलेस भुगतान काउंटर बनाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में आबकारी सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा, विशेष सचिव देवेन्द्र भारद्वाज सहित विभागीय अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now