नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आरंग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आरंग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


विदेशी और देशी मदिरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन की सख्ती जारी


रायपुर/ACGN:- रायपुर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने आरंग विकासखंड के ग्राम अमेठी में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी और देशी मदिरा जब्त की है।
आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान 74 नग पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की बरामद की, जिसकी मात्रा 13.32 बल्क लीटर बताई गई है। इसके साथ ही 42 नग पाव देशी मदिरा मसाला भी जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा 7.56 बल्क लीटर है। कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध शराब रखने और संग्रहित करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंद्रशेखर बंजारे और रितेश कुमार बाँधे के रूप में हुई है। आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की है।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नियमित रूप से निगरानी और छापेमारी की जा रही है ताकि अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन या आबकारी विभाग को दें ताकि ऐसे मामलों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now