नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मध्य जोन पुलिस का बड़ा अभियान, 25 दिनों में 338 लोगों पर कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मध्य जोन पुलिस का बड़ा अभियान, 25 दिनों में 338 लोगों पर कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनादि पांडेय

वारंटी, गुंडा तत्व और अवैध कारोबारियों पर पुलिस की सख्ती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस मामलों में भी कार्रवाई

रायपुर/ACGN:- रायपुर कमिश्नरेट के मध्य जोन पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देश पर 1 मई 2026 से 25 मई 2026 तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 338 व्यक्तियों और प्रकरणों पर कार्रवाई की गई।


पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य शहर में सक्रिय गुंडा तत्वों, वारंटियों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा। अभियान के दौरान स्थायी वारंट के तहत 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गिरफ्तारी वारंट के मामलों में 138 आरोपियों को पकड़ा गया।
इसके अलावा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत 9 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। वहीं मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 5 मामलों में कार्यवाही की गई। पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर भी शिकंजा कसते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 25 प्रकरण दर्ज किए।
कानून व्यवस्था बनाए रखने और संभावित अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से धारा 170 बीएनएसएस के तहत 107 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान अपराधियों में कानून का भय पैदा करने और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मध्य जोन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now