नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारी, बम्हनीडीह में हुई रणनीतिक बैठक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारी, बम्हनीडीह में हुई रणनीतिक बैठक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल सहारे के समर्थन में जुटे वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ताओं को चुनाव में मजबूती से जुटने का आह्वान

जांजगीर-चांपा/ACGN:- उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बम्हनीडीह क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।नगर पंचायत बम्हनीडीह में अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल सहारे उर्फ छोटे बाबू के समर्थन में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा करते हुए चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया।


बैठक में क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई। जय सिंह अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने और जनता के बीच पहुंचने का आह्वान किया।


इस अवसर पर पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, व्यास कश्यप, बालेश्वर साहू तथा जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित और विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी तथा संगठन की मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now