नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नवागढ़ थाना पहुंचे नए टीआई मणिकांत पाण्डेय, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नवागढ़ थाना पहुंचे नए टीआई मणिकांत पाण्डेय, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता –  अरविंद तिवारी

जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, महिला कमांडो टीम को मजबूत करने पर रहेगा विशेष फोकस

जांजगीर-चांपा/ACGN:- जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय को नवागढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। यातायात शाखा से स्थानांतरित होकर नवागढ़ पहुंचे निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय ने पदभार ग्रहण करते ही साफ कर दिया है कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था कायम रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
नवपदस्थ थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य आपराधिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस की पहली जिम्मेदारी आम जनता को सुरक्षा और न्याय दिलाना है। थाना आने वाले हर पीड़ित की शिकायत गंभीरता से सुनी जाएगी ताकि लोगों को न्याय के लिए भटकना न पड़े।
निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय इससे पहले जिले के बम्हनीडीह, अकलतरा और सिटी कोतवाली जांजगीर जैसे महत्वपूर्ण थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पुलिस अधीक्षक Vijay Pandey द्वारा हाल ही में जिले में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में नवागढ़ थाना की जिम्मेदारी मणिकांत पाण्डेय को सौंपी गई है।
थाना प्रभारी पाण्डेय ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और लंबित मामलों का त्वरित निराकरण उनकी प्राथमिक कार्ययोजना में शामिल रहेगा। उन्होंने स्थायी वारंटियों की धरपकड़ तेज करने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही।
महिला सुरक्षा और नशा उन्मूलन को लेकर भी उन्होंने विशेष योजना बनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि महिला कमांडो टीम को और मजबूत किया जाएगा तथा जहां महिला कमांडो का गठन नहीं हुआ है वहां भी पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नई टीम तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।
पदभार संभालने के बाद निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय ने थाना स्टाफ की बैठक लेकर क्षेत्र की कानून व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों से भी बेहतर पुलिसिंग के लिए सहयोग की अपील की है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now