ढाबे में गुंडागर्दी करने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सकरी पुलिस ने मारपीट और धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, धारदार चाकू भी बरामद
बिलासपुर/ACGN:- बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में ढाबे पर युवकों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू भी बरामद किया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार तारबाहर चौक शीतला मंदिर के पास रहने वाले हर्ष पटेल ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी आदित्य साहू और आदित्य मुदलियार के साथ भवानी ढाबा खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद जब वे लौटने लगे तभी वहां मौजूद आरोपी सुमीत यादव ने आदित्य साहू के साथ बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी अपने 6 से 7 साथियों के साथ मिलकर डंडा, पाइप और पत्थर से हमला करने लगा। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थी का मोबाइल फोन पटककर तोड़ दिया।
मामले की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Rajnesh Singh के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमीत यादव को ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद मामले में आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ी गई।
गिरफ्तार आरोपी सुमीत यादव पिता गोविंद यादव उम्र 23 वर्ष निवासी अशोक नगर बहतराई थाना सरकंडा को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने ढाबा संचालक राजकुमार पमनानी और आरोपी का सहयोग करते हुए थाना पहुंचकर पुलिस कार्यवाही में बाधा डालने वाले उमेश शर्मा और निशान गुप्ता के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में की गई।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






