कोटमी बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग
सोना–चांदी व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बाजार में दहशत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
BREAKING NEWS
जीपीएम, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
जीपीएम ACGN:- छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही (जीपीएम) जिले से बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां कोटमी का साप्ताहिक बाजार में एक सोना–चांदी व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई घटना शाम लगभग 6:30 से 7:00 बजे की बताई जा रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप सोनी नामक व्यापारी शाम हो जाने पर अपना सामान समेट कर दुकान बंद कर रहा था और सामान अपनी गाड़ी में रख रहा था इसी दौरान कुछ अज्ञात आरोपी मौके पर पहुंचे और अचानक उस पर हमला कर दिया
बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना उस समय हुई जब बाजार में लोगों की अच्छी खासी भीड़ मौजूद थी व्यापारी अपना सामान समेट रहे थे जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई हमलावरों ने व्यापारी के सिर और सीने में गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सोने चांदी का सामान लूट कर मौके से फरार हो गए
घटना की सूचना मिलते ही कोटमी चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है
घटना के बाद पूरे कोटमी बाजार में दहशत और तनाव का माहौल है और व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है
आगे की अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






