विकास कार्यों पर सख्ती, मुख्य सचिव ने ई-प्रगति में देरी पर कार्रवाई के निर्देश दिए
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
जियोटैग फोटो रिपोर्ट अनिवार्य लापरवाही पर एजेंसियों को चेतावनी
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में ई-प्रगति पोर्टल के अंतर्गत चल रही राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यों को समय सीमा में पूरा किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी
बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और गति दोनों पर सख्त नजर रखी जाएगी और जो भी निर्माण एजेंसियां काम में ढिलाई बरतेंगी उनके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी

समीक्षा के दौरान बिलासपुर और अन्य जिलों की प्रमुख परियोजनाओं जैसे वर्किंग वुमेन हॉस्टल, मोबाइल टॉवर स्थापना और जल संसाधन से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि ई-प्रगति पोर्टल पर प्रत्येक परियोजना की साप्ताहिक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से फोटो जियोटैग के साथ अपलोड की जाए ताकि कार्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट रूप से ट्रैक की जा सके

उन्होंने जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करें और बाधाओं को तुरंत दूर कर परियोजनाओं में तेजी लाएं
बैठक में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 21 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हुए
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






