ऑपरेशन आघात में बड़ी कार्रवाई
तमनार पुलिस ने अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी को दबोचा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- संजय जेठवानी
करवाही राठिया पारा में दबिश देकर 10 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में तमनार पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम करवाही राठिया पारा में दबिश देकर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है
पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव का एक व्यक्ति अपने घर बाड़ी में अवैध रूप से हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर छापेमारी की कार्रवाई की गई
मौके पर पुलिस ने आरोपी सुशील भीमा के घर की तलाशी ली जिसमें 05 प्लास्टिक बोतलों में कुल 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुई पुलिस के अनुसार आरोपी ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया जिसके बाद शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है
गिरफ्तार आरोपी नाम
(1) सुशील भीमा पिता स्व धरमसिंह भीमा उम्र 36 वर्ष निवासी करवाही राठिया पारा थाना तमनार जिला रायगढ़
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































