कबाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा: चोरी के माल की खरीद-फरोख्त पर नॉर्थ जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
6 कबाड़ी दुकानों में छापेमारी, हजारों रुपये का अवैध लोहे का कबाड़ और सरिया जब्त
रायपुर, राजधानी रायपुर में चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के निर्देशन में नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा कबाड़ी एवं यार्ड संचालकों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 6 कबाड़ियों के यहां छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध लोहे का कबाड़, सरिया और स्क्रैप जब्त किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि चोरी का सामान खरीदने-बेचने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
चोरी के सामान की बिक्री रोकने पुलिस की बड़ी पहल
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के पीछे चोरी के सामान की खपत एक बड़ी वजह बन रही थी। इसी को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।

निर्देश मिलते ही थाना खमतराई, गुढ़ियारी और उरला पुलिस ने कबाड़ी दुकानों और यार्डों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों पर बिना वैध दस्तावेज के लोहे का स्क्रैप, पाइप, तार और सरिया रखा मिला।
इन कबाड़ियों पर हुई कार्रवाई
1. विजय टंडन, रावांभाठा (थाना खमतराई)
पुलिस ने दुकान से 09 नग लोहे के पाइप, लोहे का तार एवं स्क्रैप जब्त किया।
कुल कीमत लगभग ₹7,875 बताई गई।
2. अवध राम नवरंगे, रावांभाठा (थाना खमतराई)
दुकान से लोहे का पाइप, तार और स्क्रैप बरामद किया गया।
जब्त सामग्री की कीमत लगभग ₹2,750 रही।
3. गिरधारी साहू, गुढ़ियारी
पुलिस ने करीब 102 किलो लोहे का स्क्रैप बरामद किया।
कुल कीमत लगभग ₹4,590 आंकी गई।
4. आदर्श गोयल, गुढ़ियारी
करीब 70 किलो लोहे का स्क्रैप जब्त किया गया।
कीमत लगभग ₹3,150 बताई गई।
5. रमन, मेटल पार्क उरला
पुलिस ने 250 किलो लोहे का पाइप और सरिया बरामद किया।
जब्त माल की कीमत लगभग ₹12,250 रही।
6. एसएल ट्रेडर्स, सरोरा उरला
यहां से 200 किलो लोहे का पाइप जब्त किया गया।
कुल कीमत लगभग ₹7,750 बताई गई।
38 हजार रुपये से अधिक का कबाड़ जब्त
पूरे अभियान के दौरान पुलिस ने कुल मिलाकर लगभग ₹38 हजार से अधिक कीमत का अवैध लोहे का कबाड़ और स्क्रैप जब्त किया। कार्रवाई के दौरान संबंधित कबाड़ी संचालकों के विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस एवं 35(1)(ई) बीएनएसएस/303 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस ने सभी कबाड़ी एवं यार्ड संचालकों को स्पष्ट हिदायत दी है कि वे चोरी का माल खरीदने से बचें और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति कबाड़ बेचने आता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त पाए जाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लगातार जारी रहेगा अभियान
नॉर्थ जोन पुलिस का कहना है कि शहर में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण और अवैध कबाड़ कारोबार पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से फैलता वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






