नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वयं गाड़ी चलाकर कार्यकर्ताओं के घर घर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, कोरबा में दिखी कांग्रेस की बड़ी एकजुटता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्वयं गाड़ी चलाकर कार्यकर्ताओं के घर घर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, कोरबा में दिखी कांग्रेस की बड़ी एकजुटता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव प्रवास के दौरान कोरबा में दिखी कांग्रेस की एकजुटता, एक मंच पर जुटे दिग्गज नेता


पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव स्वयं चलाते दिखे वाहन, साथ में बैठे पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल – सादगी और संगठनात्मक मजबूती बनी चर्चा का केंद्र

कोरबा। छत्तीसगढ़ की राजनीति में कोरबा का दो दिवसीय प्रवास कांग्रेस के लिए शक्ति प्रदर्शन और संगठनात्मक एकजुटता का बड़ा संदेश बनकर सामने आया। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के कोरबा दौरे के दौरान कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेता एक मंच पर दिखाई दिए। पूरे जिले में कांग्रेस नेताओं का एक साथ भ्रमण करना, कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करना और जनसरोकारों के मुद्दों पर खुलकर चर्चा करना राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव अपनी सादगीपूर्ण शैली में स्वयं वाहन चलाते नजर आए। उनके साथ वाहन में पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बैठे दिखाई दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच यह दृश्य पूरे प्रवास के दौरान चर्चा का विषय बना रहा। नेताओं का यह सहज और सरल अंदाज लोगों को काफी प्रभावित करता नजर आया।


कसनिया रेस्ट हाउस से शुरू हुआ राजनीतिक संवाद

कोरबा जिले के कटघोरा अंतर्गत कसनिया रेस्ट हाउस में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक आयोजित हुई। यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व विधायक श्री पुरुषोत्तम कंवर, श्री मोहित केरकेट्टा, पीसीसी महासचिव श्री हरीश परसाई, प्रशांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


नेताओं ने संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उन्हें आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया गया।

बुका महासम्मेलन में आदिवासी मुद्दों पर कांग्रेस का बड़ा संदेश

इसके बाद कांग्रेस के सभी बड़े नेता ग्राम बुका में आयोजित आदिवासी महासम्मेलन में शामिल हुए। “जल-जंगल-जमीन”, “मत्स्य नीति वापस लो” और “जलाशयों की ठेका प्रणाली बंद करो” जैसे मुद्दों पर आयोजित इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में ग्रामीण और आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, डॉ. चरणदास महंत, टी.एस. सिंहदेव, सांसद ज्योत्सना महंत, विधायक कुंवर सिंह निषाद, विधायक जनकराम ध्रुव, पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा, पुरुषोत्तम कंवर और कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मंच पर एक साथ नजर आए।


टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आदिवासियों, विस्थापितों और जल-जंगल-जमीन के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने बांगो जलाशय विस्थापितों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि जिन लोगों ने विकास के नाम पर अपनी जमीन छोड़ी, उन्हें आज भी उनका अधिकार नहीं मिला।


घर-घर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से किया संवाद

कोरबा प्रवास के दौरान टी.एस. सिंहदेव ने विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के निवास पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की। दर्री, बालको, कुसमुंडा, कोरबा और स्वर्ण सिटी सहित कई क्षेत्रों में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा की।
दर्री क्षेत्र में पूर्व सभापति नगर पालिक निगम कोरबा श्री धुरपाल सिंह कंवर, मंडल अध्यक्ष जमनीपाली श्री रोपा तिर्की, मंडल अध्यक्ष दर्री श्री इकबाल कुरैशी एवं पूर्व पार्षद बलगी श्री मस्तुल सिंह कंवर के निवास पहुंचे।


बालको क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम कोरबा श्री कृपाराम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष श्री ए.डी. जोशी एवं मंडल अध्यक्ष श्री देवीदयाल सोनी के निवास पहुंचकर चर्चा की।


कोरबा क्षेत्र में पीसीसी सचिव श्री विकास सिंह, पूर्व सदस्य किसान कल्याण परिषद श्री अमन पटेल एवं कार्यकारी सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल के निवास पहुंचे।


कुसमुंडा क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्ष श्री बसंत चंद्र, पार्षद श्रीमती गीता गभेल, महामंत्री श्री परमानंद सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री प्रदीप अग्रवाल के निवास पहुंचकर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।

जिला कांग्रेस कार्यालय में झीरम घाटी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि



पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय टी. एस. सिंहदेव जी के कोरबा प्रवास के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर झीरम घाटी की घटना में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक श्री फूलसिंह राठिया, शहर अध्यक्ष श्री मुकेश राठौर, ग्रामीण अध्यक्ष श्री मनोज चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए लोकतंत्र, आदिवासी अधिकारों और जनसरोकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

जयसिंह अग्रवाल के निवास पर जुटे कांग्रेस दिग्गज, महंगाई और जनमुद्दों पर हुई बड़ी चर्चा

स्वर्ण सिटी स्थित पूर्व राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पहुंचे, जहां कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं जिले के पदाधिकारियों के साथ आत्मीय मुलाकात और विस्तृत राजनीतिक चर्चा हुई। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, रामपुर विधायक श्री फूलसिंह राठिया, पूर्व महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष श्री मुकेश राठौर, ग्रामीण अध्यक्ष श्री मनोज चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। बैठक में झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को कांग्रेस की संघर्षशील परंपरा का प्रतीक बताया गया।

बैठक के दौरान ग्राम बुका में आयोजित आदिवासी महासम्मेलन, जल-जंगल-जमीन के अधिकार, बांगो जलाशय विस्थापितों की समस्याएं, मत्स्य नीति, बढ़ती महंगाई, ईंधन संकट और बिजली दरों में लगातार हो रही वृद्धि जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में आम जनता आर्थिक दबाव और महंगाई की मार से परेशान है तथा कांग्रेस पार्टी लगातार जनसरोकारों के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है। मीडिया से चर्चा के दौरान टी. एस. सिंहदेव ने विधानसभा चुनाव को पूरी ए कि कांग्रेस पार्टी 2028 के के साथ लड़ेगी और जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

इस पूरे प्रवास के दौरान कांग्रेस की एकजुटता साफ दिखाई दी। जिलेभर में कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकातों ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया।

वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव की सादगी भी लोगों के बीच विशेष चर्चा का विषय बनी रही।  वे स्वयं वाहन चलाते नजर आए, जबकि उनके साथ पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल बैठे दिखाई दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे नेतृत्व की सहजता, सादगी और कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ाव का प्रतीक बताया।


2028 चुनाव को लेकर दिखी रणनीतिक तैयारी
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पूरा दौरा वर्ष 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी का संकेत भी था। कांग्रेस नेताओं का एक साथ पूरे जिले में सक्रिय नजर आना, कार्यकर्ताओं के घर पहुंचना और जनता के मुद्दों को लेकर खुलकर बोलना यह दर्शाता है कि पार्टी आने वाले चुनाव को लेकर अभी से मैदान में उतर चुकी है।
टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर 2028 का चुनाव लड़ेगी और फिर से छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी। उन्होंने बढ़ती महंगाई, ईंधन संकट और आर्थिक दबाव को जनता की बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि लोग वर्तमान परिस्थितियों से परेशान हैं और आने वाले समय में इसका जवाब देंगे।
कोरबा प्रवास के दौरान कांग्रेस की एकजुटता, नेताओं की सक्रियता और टी.एस. सिंहदेव की सादगीपूर्ण छवि ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now