नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , औद्योगिक विस्तार को मिलेगा हरसंभव सहयोग: मुख्यमंत्री – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

औद्योगिक विस्तार को मिलेगा हरसंभव सहयोग: मुख्यमंत्री

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

खुर्दा की औद्योगिक इकाइयों का दौरा कर निवेशकों को दिया भरोसा, रोजगार और रक्षा उत्पादन पर सरकार का विशेष फोकस

भुवनेश्वर : ओड़िशा में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को खुर्दा स्थित प्रमुख औद्योगिक इकाइयों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों और निवेशकों को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव प्रशासनिक सहयोग देने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओड़िशा निवेश और उद्योगों के लिए तेजी से उभरता हुआ राज्य बन रहा है तथा सरकार उद्योगों के विस्तार और रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।


मुख्यमंत्री ने सबसे पहले ईपीआईसी समूह की अग्रणी परिधान निर्माण कंपनी ट्राइमेट्रो गारमेंट्स का निरीक्षण किया। हांगकांग मुख्यालय वाली इस कंपनी ने भारत में अपनी पहली विनिर्माण इकाई ओड़िशा के खुर्दा में स्थापित की है। लगभग 376 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार यह आधुनिक इकाई अंतरराष्ट्रीय परिधान ब्रांड यूनिक्लो के लिए उत्पादन करेगी। बताया गया कि 3 अप्रैल 2025 को इस परियोजना का शिलान्यास किया गया था और एक वर्ष से भी कम समय में इसका उद्घाटन कर दिया गया, जो राज्य में तेज औद्योगिक विकास का उदाहरण माना जा रहा है।


इस परियोजना से 7 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों के अनुसार यह इकाई ओड़िशा को अंतरराष्ट्रीय फैशन और परिधान उद्योग के मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने मुंडांवा औद्योगिक पार्क स्थित ऐनाड्रोन सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड का दौरा किया। यह कंपनी रणनीतिक रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में कार्यरत है। लगभग 96.86 करोड़ रुपये के निवेश वाली इस परियोजना से 165 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।


दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कंपनी में तैयार किए जा रहे अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों का अवलोकन किया। इनमें एरियल टारगेट, टारगेट लॉन्चर एवं ट्रेलर, ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट और ग्राउंड स्टेशन जैसे आधुनिक उपकरण शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा कर कंपनी की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि ओड़िशा सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल और निवेशक हितैषी वातावरण तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को केवल संचालन तक सीमित सहयोग नहीं देगी, बल्कि भविष्य में विस्तार और नई परियोजनाओं के लिए भी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now