नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध खनिज कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, रातभर चली बड़ी कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अवैध खनिज कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, रातभर चली बड़ी कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

घरघोड़ा, धरमजयगढ़, छाल और खरसिया क्षेत्र में छापेमारी, 5 भारी वाहन जब्त कर थाना में रखा गया

रायगढ़ ACGN:- जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का उडऩदस्ता दल लगातार सक्रिय है और विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहा है। इसी क्रम में शनिवार रात से रविवार सुबह तक घरघोड़ा, धरमजयगढ़, छाल और खरसिया क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान रेत खदानों, खनिज परिवहन मार्गों और संदिग्ध भारी वाहनों की गहन जांच की गई। जिला खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई में अवैध परिवहन करते पाए गए कुल 5 भारी वाहनों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
जांच के दौरान घरघोड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते एक हाईवा वाहन को पकड़ा गया, जिसे बाद में सुरक्षा की दृष्टि से घरघोड़ा थाना में रखा गया है। वहीं पूंजीपथरा क्षेत्र में निम्न श्रेणी चूना पत्थर और गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए दो हाईवा और दो ट्रेलर सहित कुल चार वाहनों को जब्त किया गया। इन सभी वाहनों को पूंजीपथरा थाना में पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।
वाहन चालकों से पूछताछ में सामने आया कि गिट्टी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के टिमरलगा और गुढ़ेली क्षेत्र की खदानों से लोड कर लाई जा रही थी। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने सभी वाहनों की जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
खनिज विभाग ने सभी वाहन मालिकों और परिवहनकर्ताओं के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन मामलों में नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरी रात्रिकालीन कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी आशीष गढ़पाले, खनि निरीक्षक सोमेश्वर सिन्हा सहित खनिज उडऩदस्ता दल के जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे। टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now