नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुकुरबेड़ा ओवरब्रिज के नीचे गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कुकुरबेड़ा ओवरब्रिज के नीचे गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादी पांडेय, रायपुर

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में महिला सहित दो तस्कर दबोचे गए, 6.200 किलो गांजा बरामद

रायपुर ACGN :- राजधानी रायपुर के थाना सरस्वती नगर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित कुल दो आरोपियों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है यह कार्रवाई कुकुरबेड़ा ओवरब्रिज के नीचे उस समय की गई जब पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति गांजा लेकर ग्राहक तलाश रहे हैं सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपियों के पास मौजूद थैले से कुल 6.200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 3 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजा की अवैध बिक्री के उद्देश्य से वहां मौजूद थे


पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान का हिस्सा है मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी एवं 29 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है इसके साथ ही पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
आरोपी 01 :-
चिन्ना यादव, पिता स्वर्गीय रामू यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी देवार बस्ती कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर रायपुर
आरोपी 02 :-
तनुजा देवार, पति स्वर्गीय जागीर देवार, उम्र 45 वर्ष, निवासी देवार बस्ती कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर रायपुर

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now