दीपक कॉलोनी में जुआ खेलते 02 आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादी पांडेय, रायपुर
महिला मंडल भवन के पास जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 28,500 रुपये नगद व ताशपत्ती जप्त
रायपुर ACGN :- राजधानी रायपुर के थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में पुलिस ने जुआ गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है यह कार्रवाई दीपक कॉलोनी स्थित महिला मंडल भवन के पास उस समय की गई जब एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग ताशपत्ती के माध्यम से रुपये का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए जुआ खेल रहे दोनों आरोपियों को पकड़ लिया तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 28,500 रुपये नगद एवं ताशपत्ती बरामद की गई मौके पर ही सभी सामग्री को जप्त कर लिया गया और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया है और इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
गिरफ्तार आरोपी
पवन कस्तुरिया उर्फ बब्बु पिता स्वर्गीय साधुराम कस्तुरिया उम्र 29 वर्ष निवासी दीपक कॉलोनी थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
अमित दीप उर्फ डेविड पिता मंगल दीप उम्र 25 वर्ष निवासी दीपक कॉलोनी थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






