नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादी पांडेय, रायपुर

138 मकानों की तलाशी, संदिग्ध वाहनों की जांच और जनजागरूकता अभियान चलाया गया

रायपुर ACGN :- राजधानी रायपुर के वेस्ट जोन अंतर्गत थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में आज तड़के सुबह पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर सघन चेकिंग एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना और आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा


अभियान के दौरान लगभग 80 पुलिस कर्मियों की टीम ने पूरे क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्रवाई की और कुल 138 मकानों की सर्चिंग की गई इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई पुलिस ने 25 संदिग्ध मोटरसाइकिलों के नंबर नोट कर उनका सत्यापन शुरू किया है वहीं कार्रवाई के दौरान एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई इसके अलावा एक व्यक्ति के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई


पुलिस टीम ने कॉलोनी में रहने वाले मकान मालिकों और किरायेदारों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि वे अपने किरायेदारों का पूर्ण विवरण थाने में अनिवार्य रूप से जमा करें साथ ही किरायानामा एवं पहचान पत्र सत्यापन की प्रक्रिया को गंभीरता से पालन करने की हिदायत दी गई ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके


पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित थाने को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके यह पूरा अभियान एसीपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में थाना दीनदयाल नगर, पुरानी बस्ती और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न किया गया

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now