नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उत्कृष्ट पुलिसिंग पर रायपुर पुलिस के 70 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उत्कृष्ट पुलिसिंग पर रायपुर पुलिस के 70 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस जवानों को पुलिस कमिश्नर ने दिया सम्मान

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में उत्कृष्ट पुलिस कार्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कमिश्नरेट रायपुर के एसीसीयू, उत्तर जोन, मध्य जोन एवं पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पदस्थ कुल 70 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को उनके सराहनीय, उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


समारोह में उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने हाल के दिनों में अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और महत्वपूर्ण मामलों के खुलासे में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। मध्य जोन क्षेत्र के थाना सिविल लाइन में मोबाइल फोन झपटमारी करने वाले आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार करने के मामले में थाना सिविल लाइन के 07 अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


वहीं उत्तर जोन क्षेत्रांतर्गत थाना खम्हारडीह इलाके में स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी मामले का चंद घंटों में खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली क्राइम ब्रांच और थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम के 50 अधिकारी और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
इसके अलावा पुलिस कमिश्नर कार्यालय में कार्यालयीन कार्यों का सुचारू संचालन, शिकायतों के त्वरित निराकरण और अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 13 अधिकारी और कर्मचारियों को भी सम्मान प्रदान किया गया। इस प्रकार कुल 70 अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित कांबले, डीसीपी नॉर्थ श्री मयंक गुर्जर, डीसीपी क्राइम श्री स्मृतिक राजनाला, डीसीपी मध्य श्री उमेश गुप्ता, अतिरिक्त डीसीपी मुख्यालय डॉ. अर्चना झा तथा एसीपी मुख्यालय श्रीमती नंदिनी ठाकुर भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिसिंग में समर्पण, सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ही जनता का विश्वास मजबूत करती है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
रायपुर पुलिस द्वारा समय-समय पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे पुलिस बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा, कार्य के प्रति उत्साह और बेहतर प्रदर्शन की भावना बनी रहती है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now