नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन कालचक्र से अपराधियों में हड़कंप, उत्तर जोन पुलिस का बड़ा एक्शन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन कालचक्र से अपराधियों में हड़कंप, उत्तर जोन पुलिस का बड़ा एक्शन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

चाकूबाजों, गुंडा बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई मामलों में दर्ज हुए प्रकरण

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान “ऑपरेशन कालचक्र” लगातार प्रभावी नजर आ रहा है। पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री मयंक गुर्जर के दिशा-निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत उत्तर जोन क्षेत्र में कई थाना क्षेत्रों में औचक दबिश देकर चाकूबाजों, गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों, संदिग्ध व्यक्तियों और अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।


पुलिस द्वारा 18 मई से 23 मई 2026 तक चलाए गए इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में थाना प्रभारियों और पुलिस बल की टीमों ने संवेदनशील इलाकों में लगातार रेड कार्रवाई की। अभियान के दौरान खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई।


कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 01 आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया, जबकि आर्म्स एक्ट के तहत 06 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और शराब उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कुल 71 आरोपियों पर कार्रवाई हुई। वहीं प्रतिबंधित हुक्का और उससे जुड़ी सामग्री रखने वालों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत 41 मामलों में 41 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा शांति भंग और अन्य प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कुल 81 आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार “ऑपरेशन कालचक्र” का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना, क्षेत्र में अपराध नियंत्रण स्थापित करना और संगठित अपराध के नेटवर्क को तोड़ना है। अभियान के दौरान कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को थानों में बुलाकर सख्त चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, उपद्रव या आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


रायपुर पुलिस ने साफ किया है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से असामाजिक तत्वों और बदमाशों में हड़कंप का माहौल देखा जा रहा है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now