नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आर्म्स एक्ट के कथित फर्जी मामले पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आर्म्स एक्ट के कथित फर्जी मामले पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू


शिवनंदनपुर चुनाव में बढ़ी राजनीतिक तकरार, कांग्रेस नेताओं ने थाने पहुंचकर जताया विरोध


सूरजपुर ACGN:- नगर पंचायत शिवनंदनपुर में पहली बार हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के बीच राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर सत्ता के दबाव में पुलिस का दुरुपयोग कर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट का कथित फर्जी मामला दर्ज कराने का आरोप लगाया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस का आरोप है कि नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की मजबूत स्थिति और संगठन की एकजुटता से भाजपा बौखला गई है। इसी के चलते चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभा रहे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन को राजनीतिक रूप से दबाने के उद्देश्य से उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है।
बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 8 बजे नरेंद्र जैन अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान के सामने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता मित्तल पांडेय अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचे और चुनावी जीत-हार को लेकर कथित रूप से विवाद शुरू हो गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हुए अभद्र व्यवहार किया और बाद में सत्ता का दबाव दिखाते हुए झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर वहां से चला गया।
इसके बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुरली सोनी की शिकायत पर बिश्रामपुर थाना में नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि नरेंद्र जैन ने विवाद के दौरान कटार दिखाकर धमकी दी। हालांकि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि घटनास्थल के आसपास भारी भीड़ थी और समीप स्थित मंदिर परिसर सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है। बिना सीसीटीवी फुटेज की जांच किए गंभीर धाराएं लगाने को लेकर अब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बिश्रामपुर थाना पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में थाने का घेराव कर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
थाने पहुंचने वालों में वरिष्ठ नेता सुभाष गोयल, रमेश दनौदिया, जिला महामंत्री संजय डोसी, सुनील अग्रवाल, चंदन सिंह, रामलाल सोनी, मेहंदी यादव, पवन अग्रवाल, विकास सिंह, चंदा सिंह, छंदा श्री, बबिता गुप्ता, अंशुल गोयल, अहमद वाहिद, पीयूष तिवारी, विक्रांत सिंह और अविनाश साहू सहित कई कांग्रेस नेता शामिल रहे।
इधर मामले में बढ़ते विवाद और पुलिस पर उठ रहे सवालों के बीच एसडीओपी अभिषेक पैंकरा और थाना प्रभारी प्रकाश राठौर ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। यदि फुटेज में हथियार दिखाई नहीं देता है तो मामले में लगाई गई गंभीर धाराओं पर पुनर्विचार किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले को लेकर नगर में राजनीतिक हलचल तेज है और पुलिस की भूमिका चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now