नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेवा और संस्कारों की अमिट छाप छोड़ गए बसंतलाल अग्रवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सेवा और संस्कारों की अमिट छाप छोड़ गए बसंतलाल अग्रवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज


बलांगीर- समाजसेवी पिंकू अग्रवाल के पिता के निधन पर तुसरा और बलांगीर में शोक की लहर, श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए मानवीय कार्य
बलांगीर और तुसरा क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक एवं समाजसेवी परिवार के मुखिया स्वर्गीय बसंतलाल अग्रवाल के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। 15 मई 2026 को उनके निधन का समाचार मिलते ही सामाजिक, व्यापारिक और सेवा कार्यों से जुड़े लोगों में गहरा दुख देखने को मिला। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय बसंतलाल अग्रवाल को एक सरल, सौम्य, धर्मपरायण और समाजहित में समर्पित व्यक्तित्व बताया। लोगों ने कहा कि उन्होंने जीवनभर सेवा, सहयोग और संस्कारों की जो परंपरा कायम की, वही आज उनके परिवार और विशेष रूप से उनके पुत्र समाजसेवी पिंकू अग्रवाल के कार्यों में दिखाई देती है।


उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी पत्रकार पवन अग्रवाल तथा सहयोग फाउंडेशन के अनिल मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय बसंतलाल अग्रवाल समाज के लिए प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने हमेशा जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक एकता को प्राथमिकता दी।
श्रद्धांजलि सभा में गौशाला अध्यक्ष सीए नरेंद्र जैन, गोपाल अग्रवाल, चेतराम प्रदीप अग्रवाल, श्यामलाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
सभा के दौरान वक्ताओं ने समाजसेवी पिंकू अग्रवाल के सामाजिक कार्यों की भी खुलकर सराहना की। बताया गया कि उन्होंने सहयोग फाउंडेशन के माध्यम से जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने, स्कूलों और आश्रमों में सहयोग करने तथा भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था कराने जैसे कई जनहित कार्य किए हैं। लोगों ने कहा कि यह सेवा भावना उन्हें अपने परिवार और विशेष रूप से अपने पिता से विरासत में मिली है।
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

प्रदीप मिश्रा (संपादक) 9303948009
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now