नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “गुरुजी का ‘ज्ञान केंद्र’ बना अवैध कारोबार का अड्डा, पुलिस की दबिश में डीजल–पेट्रोल और कबाड़ का बड़ा खुलासा” – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“गुरुजी का ‘ज्ञान केंद्र’ बना अवैध कारोबार का अड्डा, पुलिस की दबिश में डीजल–पेट्रोल और कबाड़ का बड़ा खुलासा”

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता : संजय जेठवानी

छाल पुलिस की दबिश में अवैध डीजल–पेट्रोल और कबाड़ का बड़ा खुलासा, पिकअप वाहन सहित लाखों का सामान जब्त

धर्मजयगढ़ ACGN : छत्तीसगढ़ के धर्मजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत छाल थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित ईंधन और कबाड़ के भंडारण का भंडाफोड़ किया है। जिस घर को लोग शिक्षा और संस्कार से जोड़कर देखते थे, वहीं से पुलिस को अवैध कारोबार का बड़ा नेटवर्क सामने आया है।
पुलिस को लंबे समय से मुखबिरों के माध्यम से सूचना प्राप्त हो रही थी कि ग्राम क्षेत्र में रहने वाले ताराचंद पटेल के घर में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं और वहां अवैध डीजल, पेट्रोल तथा कबाड़ का भंडारण किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद छाल थाना पुलिस ने टीम गठित कर तड़के सुबह दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस की कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। घर और परिसर की तलाशी लेने पर पुलिस को अलग-अलग डिब्बों में रखा हुआ लगभग 50 लीटर अवैध डीजल और 50 लीटर अवैध पेट्रोल मिला। इसके साथ ही परिसर से करीब 2 क्विंटल कबाड़ भी बरामद किया गया, जिसे अवैध रूप से संग्रहित किया गया था।
पुलिस ने मौके से माल परिवहन में उपयोग की जा रही एक पिकअप वाहन को भी जब्त किया है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार जब्त सामग्री और वाहन की कुल कीमत लगभग 2 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है।
जांच में यह भी सामने आया है कि यह पूरा अवैध कारोबार आवासीय परिसर की आड़ में लंबे समय से संचालित किया जा रहा था, जहां घरेलू गतिविधियों के बीच ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण और बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने सभी साक्ष्य कब्जे में लेकर आगे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोग तंज कसते हुए कह रहे हैं कि “जहां पढ़ाई की उम्मीद थी वहां कमाई का अलग ही पाठ पढ़ाया जा रहा था।” वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
छाल थाना पुलिस ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now