शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को लेकर अभ्यर्थियों की बैठक सम्पन्न, निर्वाचन प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता : सौरभ साहू
रिटर्निंग ऑफिसर ने मतदान प्रक्रिया, आचार संहिता और व्यय नियमों की दी जानकारी, 01 जून को मतदान
सूरजपुर ACGN : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों के तहत अभ्यर्थियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिश्रामपुर के सभाकक्ष में संपन्न हुई, जिसमें अध्यक्ष एवं 15 वार्डों के पार्षद पदों के सभी अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर शिवानी जायसवाल ने निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत शिवनंदनपुर में मतदान 01 जून 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ईवीएम के माध्यम से कुल 15 मतदान केंद्रों पर संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मतगणना 04 जून 2026 को सुबह 9 बजे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (आजाक) बिश्रामपुर में की जाएगी।

रिटर्निंग ऑफिसर ने अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों से अवगत कराते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी प्रकार का उल्लंघन गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने प्रचार सामग्री, अनुमति प्रक्रिया, रैली एवं सभा आयोजन से जुड़े नियमों की विस्तार से जानकारी दी और सभी प्रत्याशियों से नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।

बैठक में यह भी बताया गया कि नगर पंचायत शिवनंदनपुर के कुल 15 वार्डों में 4642 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 2335 पुरुष और 2307 महिला मतदाता शामिल हैं।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार मीना सिंह और व्यय पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे। व्यय पर्यवेक्षक द्वारा अभ्यर्थियों को चुनावी व्यय की निर्धारित सीमा, दैनिक व्यय रजिस्टर के संधारण तथा समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने सभी अभ्यर्थियों से निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






