नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उधारी विवाद में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उधारी विवाद में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009


ढ़ेंगुरनाला कोहड़िया आत्महत्या प्रकरण में पुलिस जांच से खुलासा, 15 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर बढ़ा तनाव बना कारण

कोरबा ACGN : कोरबा जिले के ढ़ेंगुरनाला कोहड़िया क्षेत्र में हुए बसंत पटेल की आत्महत्या प्रकरण की जांच में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। विस्तृत जांच के बाद यह सामने आया है कि उधारी के 15 हजार रुपये वापस नहीं मिलने और लगातार मानसिक प्रताड़ना व तनाव की स्थिति के चलते मृतक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। मामले में पुलिस ने आरोपी नीलकुमार चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 10 मई 2026 को सूचना प्राप्त होने पर चौकी सीएसईबी पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल ढ़ेंगुरनाला कोहड़िया पहुंची थी, जहां झाड़ियों के पास एक पुरुष का शव पड़ा हुआ मिला। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर शव के आसपास खून के निशान, लगभग 20 फीट दूरी तक बिखरे रक्त के धब्बे तथा टूटी हुई बीयर की बोतल के टुकड़े पाए गए। मृतक के गले में धारदार वस्तु से गंभीर चोट के निशान मिले थे। प्रारंभिक जांच में यह मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसके बाद मर्ग कायम कर विस्तृत विवेचना शुरू की गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि मृतक की मृत्यु गले में धारदार कांचनुमा वस्तु से लगी चोट के कारण हुई है तथा घटना की प्रकृति आत्महत्या की ओर संकेत करती है। इसके बाद पुलिस ने सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच शुरू की।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक बसंत पटेल, निवासी सोनलोहर्सी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर, लंबे समय से कोरबा में किराए से रहकर वेल्डिंग का कार्य करता था। इसी दौरान अप्रैल 2026 में उसने आरोपी नीलकुमार चौहान को आवश्यक कार्य के लिए 15 हजार रुपये उधार दिए थे। पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा यह राशि वापस करने में लगातार टालमटोल किया जा रहा था, जिससे मृतक मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान और तनावग्रस्त हो गया था। पुलिस के अनुसार आर्थिक लेनदेन को लेकर लगातार बढ़ते विवाद और मानसिक दबाव ने मृतक को गहरे अवसाद में पहुंचा दिया, जिसके परिणामस्वरूप उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में एक विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, गवाहों के बयान और वित्तीय लेनदेन की जांच के आधार पर आरोपी की भूमिका स्पष्ट की।

जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी नीलकुमार चौहान के विरुद्ध अपराध क्रमांक 462/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपी


नाम : नीलकुमार चौहान, पिता : स्व. घसीराम चौहान, उम्र : 36 वर्ष, वर्तमान पता : ढ़ेंगुरनाला कोहड़िया, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा, स्थायी पता : ग्राम मेंहदी, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)

पूछताछ में आरोपी द्वारा उधारी की राशि लेने की बात स्वीकार किए जाने और उसे लौटाने में लापरवाही बरतने के तथ्यों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा है कि मामले में आगे भी सभी तकनीकी और साक्ष्यात्मक पहलुओं की जांच जारी रहेगी ताकि पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now