एनडीपीएस मामलों में जब्त मादक पदार्थों का किया गया विधिवत नष्टीकरण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता : अनादि पांडेय
पश्चिम जोन के 42 प्रकरणों में जब्त गांजा, ब्राउन शुगर और टैबलेट्स को सिलतरा पावर प्लांट में जलाकर किया नष्ट
रायपुर ACGN :रायपुर कमिश्नरेट के पश्चिम जोन क्षेत्रांतर्गत विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों में जब्त प्रतिबंधित मादक पदार्थों का विधिसम्मत नष्टीकरण शुक्रवार को किया गया। यह कार्रवाई सिलतरा स्थित जायसवाल निको कंपनी के पावर प्लांट में नियमानुसार संपन्न कराई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह संपूर्ण नष्टीकरण कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत तथा केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निर्देशों के पालन में की गई। पुलिस मुख्यालय द्वारा गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी रायपुर द्वारा यह प्रक्रिया संपादित की गई।

इस दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन संदीप कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक ईशु अग्रवाल तथा जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा की उपस्थिति में पूरी कार्रवाई संपन्न हुई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पश्चिम जोन क्षेत्र के कुल 42 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया, जिसमें 399.576 किलोग्राम गांजा, 2.90 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 1738 नग नशीली टैबलेट एवं कैप्सूल शामिल थे।

यह संपूर्ण नष्टीकरण पर्यावरण विभाग की अनुमति प्राप्त करने के बाद जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया। सभी मादक पदार्थों को पावर प्लांट के फर्नेस में जलाकर विधिवत रूप से नष्ट कर दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


