नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूरजपुर पुलिस को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन की सौगात – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सूरजपुर पुलिस को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन की सौगात

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता / सौरभ साहू

अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच, साक्ष्य आधारित न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

सूरजपुर, छत्तीसगढ़ में आधुनिक पुलिसिंग और वैज्ञानिक जांच प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से सूरजपुर जिले को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन की सौगात मिली है।
शनिवार 23 मई 2026 को कोतवाली सूरजपुर परिसर से प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री भीमसेन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मुरली मनोहर सोनी तथा डीआईजी एवं एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह मोबाइल फॉरेंसिक वैन अब अपराध स्थल पर ही वैज्ञानिक पद्धति से साक्ष्य संकलन, प्रारंभिक परीक्षण और डिजिटल दस्तावेजीकरण का कार्य करेगी। इससे अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता और गति दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा साक्ष्य आधारित न्याय प्रणाली को नई मजबूती मिलेगी।


अब मौके पर ही जुटेंगे अहम वैज्ञानिक साक्ष्य – अब तक अपराध स्थल से फिंगरप्रिंट, रक्त के नमूने, कपड़ों के रेशे और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों को प्रयोगशालाओं तक पहुंचाने में काफी समय लग जाता था, जिससे साक्ष्यों के प्रभावित होने की आशंका बनी रहती थी। लेकिन नई मोबाइल फॉरेंसिक वैन के माध्यम से घटनास्थल पर ही साक्ष्यों का संरक्षण और परीक्षण संभव हो सकेगा।
इस अत्याधुनिक वैन में डिजिटल फॉरेंसिक सपोर्ट सिस्टम, नार्कोटिक्स परीक्षण किट, फिंगरप्रिंट डिटेक्शन सिस्टम सहित कई आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। इसके अलावा वैन में जनरेटर सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे बिजली नहीं होने की स्थिति में भी लगभग पांच घंटे तक कार्य किया जा सकेगा।
वैज्ञानिक जांच से मिलेगी त्वरित न्याय व्यवस्था को मजबूती
डीआईजी एवं एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक साक्ष्यों पर आधारित निष्पक्ष और मजबूत जांच व्यवस्था को बढ़ावा देना है। मोबाइल फॉरेंसिक वैन के माध्यम से अब मौके पर ही सटीक जांच संभव होगी, जिससे न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्य अधिक प्रभावी और विश्वसनीय होंगे।


उन्होंने कहा कि इस सुविधा से अपराध की विवेचना में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने में सहायता मिलेगी।
प्रदेश में शुरू हुआ 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन का संचालन
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा राज्यभर में अपराध अनुसंधान को मजबूत बनाने के लिए 32 अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन का संचालन प्रारंभ किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने 18 मई 2026 को रायपुर के माना पुलिस परेड ग्राउंड से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
इसी कड़ी में सूरजपुर जिले में भी इस अत्याधुनिक सेवा की शुरुआत की गई है, जिसे पुलिस विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।


जनप्रतिनिधियों ने बताया ऐतिहासिक पहल – प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि मोबाइल फॉरेंसिक वैन अपराध जांच व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मुरली मनोहर सोनी ने कहा कि इससे पारदर्शी, समयबद्ध और वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित होगी।
संयुक्त संचालक एफएसएल श्री आर.के. पैंकरा ने वैन में उपलब्ध उपकरणों और जांच किट्स की विस्तृत जानकारी दी। बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री बलराम शर्मा ने कहा कि पहले एफएसएल रिपोर्ट आने में काफी समय लगता था, लेकिन अब जांच प्रक्रिया तेज होने से पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सकेगा।


कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक श्री जावेद मियादाद ने किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री शशिकांत गर्ग, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री शैलेश अग्रवाल, श्री दीपक गुप्ता, श्री रितेश गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश देवांगन, उप संचालक अभियोजन श्री वीरेंद्र लकड़ा, डीपीओ श्री मनोज चतुर्वेदी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now