नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जैव विविधता संरक्षण का दिया संदेश, कोपरा जलाशय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जैव विविधता संरक्षण का दिया संदेश, कोपरा जलाशय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009


स्वच्छता अभियान, बर्ड वॉक और सीड बॉल निर्माण में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

बिलासपुर, 23 मई 2026। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर कोपरा जलाशय परिसर में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और प्रकृति प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।


कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई। प्रतिभागियों ने जलाशय परिसर में सफाई कर लोगों को स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर दिया गया।


इसके बाद आयोजित बर्ड वॉक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विभिन्न पक्षियों का अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने बताया कि पक्षी पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों को प्राकृतिक आवासों और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।


वृक्षारोपण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से सीड बॉल निर्माण गतिविधि भी आयोजित की गई, जिसमें युवाओं और बच्चों ने विशेष रुचि दिखाई। प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में सीड बॉल तैयार कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों ने जैव विविधता संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयोजकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।
कार्यक्रम का समापन सतत विकास, पर्यावरण सुरक्षा और प्रकृति संरक्षण के संदेश के साथ हुआ।

निष्पक्ष निर्भीक सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now