नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी अंतर्गत 2 पदों पर होगी भर्ती, 19 जून तक कर सकेंगे आवेदन

कोरबा ACGN:- एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (शहरी) अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के 2 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक महिला अभ्यर्थी 5 जून 2026 से 19 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। आवेदन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को नवीन पोर्टल  में पंजीयन करना अनिवार्य होगा।
जारी सूचना के अनुसार आवेदन पत्र में संबंधित पद एवं आंगनबाड़ी केंद्र का नाम स्पष्ट रूप से उल्लेख करना आवश्यक रहेगा। रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (शहरी) कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। आवेदन करने वाली महिला का उसी वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है, जिस वार्ड के लिए वह आवेदन कर रही है।
भर्ती के लिए आवेदिका की आयु 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। साथ ही न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इच्छुक आवेदिकाएं ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर आवश्यक दस्तावेज संलग्न करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकेंगी।
आवेदन सीधे अथवा साधारण और पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (शहरी) में कार्यालयीन दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। आवेदन की शर्तें एवं प्रारूप परियोजना कार्यालय कोरबा (शहरी), नगर पालिक निगम कोरबा तथा संबंधित वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों के सूचना पटल पर उपलब्ध कराए गए हैं।
भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी अभ्यर्थी परियोजना कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now