नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धरसींवा में सुशासन तिहार शिविर, 1100 आवेदन प्राप्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

धरसींवा में सुशासन तिहार शिविर, 1100 आवेदन प्राप्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- अनादि पांडेय

ग्राम कुरूद (सिलयारी) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, हितग्राहियों को मौके पर मिला लाभ

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के संकल्प के अनुरूप जन-जन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम कुरूद (सिलयारी) स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर धरसींवा विधायक एवं पद्मश्री  अनुज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक हितग्राही की समस्या का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों का सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।


जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि आज प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है, जिससे शासन और जनता के बीच की दूरी कम हो रही है। उन्होंने सभी हितग्राहियों से अपनी समस्याएं खुलकर प्रस्तुत करने की अपील की।


इस शिविर में कुल 1100 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं शामिल थीं। मौके पर ही लगभग 150 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया, जिसमें 30 नागरिकों को ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस, 30 आधार कार्ड, 10 श्रम कार्ड, 10 राशन कार्ड, 3 श्रवण यंत्र, 10 पेंशन स्वीकृति सहित अन्य सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम नंद कुमार चौबे, जनपद सीईओ आशीष केशरवानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now