ऑपरेशन आघात में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़ छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता संजय जेठवानी
ग्राम एकताल में घर की बाड़ी में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, चक्रधरनगर पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले में नशे और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे सामान भी जब्त किए हैं और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चक्रधरनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम एकताल स्कूलपारा निवासी एक युवक अपने घर के पास अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री कर रहा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम एकताल में दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप चौहान निवासी ग्राम एकताल स्कूलपारा थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी ने अपने घर की बाड़ी से दो प्लास्टिक झिल्ली में रखी कच्ची महुआ शराब पुलिस के सामने पेश की। इनमें एक झिल्ली में 30 लीटर और दूसरी में 20 लीटर शराब भरी हुई थी। जब्त कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस जांच में आरोपी के पास शराब निर्माण और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई करते हुए शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल सामग्री को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रवि साय, आरक्षक संदीप कौशिक, चन्द्र कुमार बंजारे और आरक्षक मिनकेतन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि रायगढ़ जिले में अवैध शराब, नशे और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा समाज को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































