नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर वीर सैनिकों को मुख्यमंत्री का नमन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर वीर सैनिकों को मुख्यमंत्री का नमन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- नया भारत आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस को नमन करते हुए इसे नए भारत की निर्णायक शक्ति और अटूट संकल्प का प्रतीक बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत इच्छाशक्ति का परिचायक है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि एक वर्ष पूर्व पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था, लेकिन भारत ने उस चुनौती का ऐसा जवाब दिया जिसने इतिहास में शौर्य और संकल्प का स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि नया भारत अब आतंकवाद को किसी भी स्थिति में सहन करने वाला नहीं है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत अब चुपचाप सहने वाला राष्ट्र नहीं रहा, बल्कि मातृभूमि की ओर उठने वाली हर बुरी नजर का निर्णायक और प्रभावी जवाब देने में सक्षम बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, बेजोड़ रणनीति और राष्ट्र के प्रति समर्पण को अमर कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस सटीकता और दृढ़ता के साथ आतंक के सरपरस्तों को जवाब दिया गया, उससे वैश्विक मंच पर भारत की सैन्य शक्ति और मजबूत नेतृत्व की नई पहचान स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ “शून्य सहिष्णुता” की नीति को धरातल पर सिद्ध किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय सेनाओं की संयुक्त शक्ति, आधुनिक युद्ध तकनीक और आत्मनिर्भर रक्षा व्यवस्था ने यह साबित कर दिया है कि भारत अब केवल प्रतिक्रिया देने वाला देश नहीं, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर निर्णायक प्रतिकार करने में भी सक्षम है।
मुख्यमंत्री ने “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ पर देश के सभी वीर सैनिकों को कोटिशः नमन करते हुए कहा कि उनका पराक्रम और बलिदान हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now