नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘वंदे मातरम्’ को मिला वैधानिक संरक्षण, राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को नया सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

‘वंदे मातरम्’ को मिला वैधानिक संरक्षण, राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को नया सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार के ऐतिहासिक फैसले का किया स्वागत, कहा- राष्ट्र की आत्मा का सम्मान है यह निर्णय

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रीय गान के समान वैधानिक संरक्षण देने संबंधी केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए इसे राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत को सम्मान देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय देश की राष्ट्रीय अस्मिता और सांस्कृतिक मूल्यों को और अधिक मजबूत करेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दिया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और आत्मसम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा और करोड़ों देशवासियों की राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान ‘वंदे मातरम्’ ने देशवासियों में नई ऊर्जा, आत्मबल और देशभक्ति की भावना का संचार किया था। यह गीत आज भी हर भारतीय के मन में मातृभूमि के प्रति समर्पण, सेवा और गौरव का भाव जगाता है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से राष्ट्रीय प्रतीकों और राष्ट्रभक्ति के प्रति लोगों का सम्मान और अधिक सुदृढ़ होगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय गौरव और जनभावनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ सहित सभी राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा और सम्मान बनाए रखने का आह्वान भी किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now