कांटारोली में सुशासन शिविर, 86 आवेदन प्राप्त, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
विधायक भूलन सिंह मरावी बोले, शिविरों से प्रशासन और जनता के बीच बढ़ रहा सीधा संवाद
सूरजपुर ACGN:- जिले के प्रेमनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कांटारोली में सुशासन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर का आयोजन प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

शिविर में कांटारोली सहित आसपास के गांवों से आए लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और अलग-अलग विभागों से जुड़े कुल 86 आवेदन प्रस्तुत किए। पूर्व में प्राप्त 320 आवेदनों को मिलाकर क्षेत्र में कुल 406 आवेदन दर्ज हुए, जिनमें से 108 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि 298 आवेदन लंबित हैं। मौके पर ही त्वरित निराकरण योग्य मामलों का समाधान किया गया और शेष आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस दौरान विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जाए। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित ये शिविर आम जनता और प्रशासन के बीच दूरी कम करने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं खुलकर अधिकारियों के सामने रखें और शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए गए, वहीं आधार कार्ड के नए पंजीयन और संशोधन कार्य भी किए गए। इसके अलावा महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, पेंशन और राशन कार्ड जैसी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई और पात्र हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे शिविरों में अधिक से अधिक भाग लें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






