नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला से छेड़छाड़ और विरोध पर पति से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिला से छेड़छाड़ और विरोध पर पति से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता संजय जेठवानी

कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वारदात में प्रयुक्त कार जब्त
रायगढ़ ACGN:- जिले में महिला सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना थाना कोतरारोड़ क्षेत्र की है, जहां एक महिला ने साहस दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और अहम साक्ष्य भी उपलब्ध कराए।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ मायके से लौट रही थी, इसी दौरान ग्राम कुसमुरा तालाब के पास दो आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के पति द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धमकी भी दी। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए मोबाइल से आरोपियों की तस्वीर ले ली, जो जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हुई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और आरोपियों की पहचान चैतन्य राणा और उत्तरा कुमार श्रीवास के रूप में की। पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया, जहां पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मारुति सुजुकी सेलेरियो कार को भी जब्त कर लिया है।
आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों और स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है और ऐसे मामलों में त्वरित व कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now