नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आईजी ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आईजी ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और आधुनिक पुलिसिंग पर दिया जोर

बिलासपुर ACGN:- बिलासपुर रेंज में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग ने रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में विभिन्न जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।
बैठक में आईजी ने लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण पर विशेष जोर देते हुए वर्ष 2021 और उससे पुराने मामलों को आगामी दो माह में शून्य करने का लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए। रेंज में कुल 752 प्रकरण लंबित होने पर चिंता जताते हुए कोरबा और बिलासपुर जिलों में विशेष ध्यान देने को कहा गया।
गंभीर अपराधों जैसे लूट और डकैती पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश देते हुए आईजी ने फरार आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखने और मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही अस्पताल से मिलने वाले एमएलसी मामलों में 24 घंटे के भीतर संबंधित थाने को सूचना देने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में जांच न रोकने के निर्देश भी दिए गए।
आईजी ने आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी जोर देते हुए मानस पोर्टल, सशक्त एप और अनुभव एप का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स से जुड़े हर इनपुट का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाए और जनता से फीडबैक लेने की प्रक्रिया को भी मजबूत बनाया जाए।
बैठक के अंत में आईजी ने सभी अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए समय-सीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now