नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिजली की आंख-मिचौली से शहर परेशान, कांग्रेस ने उठाए सवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बिजली की आंख-मिचौली से शहर परेशान, कांग्रेस ने उठाए सवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

लो वोल्टेज और बार-बार कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश, सब स्टेशन शुरू करने की मांग

कोरबा ACGN:- ऊर्जा नगरी के नाम से पहचाने जाने वाले कोरबा में इन दिनों बिजली व्यवस्था चरमराई नजर आ रही है। शहर सहित दर्री, जमनीपाली, बालको और कुसमुंडा क्षेत्र में लगातार बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान हैं। इस मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने प्रेस नोट जारी कर व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने बताया कि बार-बार बिजली बंद और चालू होने से एसी, टीवी, पंखे और फ्रीज जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं, वहीं लो वोल्टेज की समस्या से लोग काफी परेशान हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है। जानकारी के अनुसार अप्रैल महीने में 200 से अधिक बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जिसे उन्होंने अघोषित कटौती बताया।
मुकेश राठौर ने कहा कि पूर्व में जमनीपाली-दर्री सहित अन्य क्षेत्रों में सब स्टेशन बनाए गए थे, लेकिन जमनीपाली सब स्टेशन आज तक शुरू नहीं हो पाया है, जिसके कारण वहां की समस्या बनी हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई ट्रांसफार्मरों की हालत जर्जर है, पैनल बोर्ड खराब हैं और खुले तारों से काम चलाया जा रहा है, जिससे खतरा भी बढ़ गया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली दरों में बढ़ोतरी के बावजूद सुविधाएं नहीं मिलने से जनता में आक्रोश बढ़ रहा है और स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो लोग आंदोलन के लिए मजबूर हो सकते हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now