नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्व रेडक्रास दिवस पर महिलाओं के लिए निःशुल्क कैंसर जांच शिविर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विश्व रेडक्रास दिवस पर महिलाओं के लिए निःशुल्क कैंसर जांच शिविर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


8 मई को जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष जांच और परामर्श की सुविधा
कोरबा ACGN:- विश्व रेडक्रास दिवस 8 मई 2026 के अवसर पर जिले में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह विशेष पहल की जा रही है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच सुनिश्चित करना है।


इस शिविर के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की प्रारंभिक स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही महिलाओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच जैसे सिकलिंग, थैलेसीमिया, एनीमिया, रक्तचाप और मधुमेह की जांच भी की जाएगी। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं की अन्य शारीरिक समस्याओं और प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श भी दिया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने बताया कि वर्तमान समय में कैंसर जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन समय पर जांच और सही उपचार से इन्हें काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से इस विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं को निःशुल्क जांच, परामर्श और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और स्वास्थ्य विभाग ने जिले की सभी महिलाओं से अपील की है कि वे इस शिविर में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं और अन्य महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित करें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now