38 वर्षों की स्वर्णिम सेवा के बाद परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति मिश्रा सेवानिवृत्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अनादि पांडेय
‘प्रोजेक्ट वंदन’ के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शाल-श्रीफल से किया सम्मानित
रायपुर, महिला एवं बाल विकास विभाग में 38 वर्षों तक समर्पित एवं निष्ठापूर्वक सेवाएं देने वालीं मंदिरहसौद की पूर्व परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति मिश्रा 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्रीमती मिश्रा का सेवाकाल कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। उन्होंने विशेष रूप से महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी प्रक्रिया में उल्लेखनीय योगदान दिया, वहीं नारी निकेतन में उनकी संवेदनशील और समर्पित सेवाएं विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बनीं।
विदाई समारोह का सबसे भावुक क्षण उस समय देखने को मिला, जब उनके अंतिम कार्यदिवस पर परिवारजन, विशेषकर उनके 90 वर्षीय पिता, ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यालय पहुंचे और उनका सम्मान किया। इस आत्मीय दृश्य ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया।

जिला रायपुर की अभिनव पहल ‘प्रोजेक्ट वंदन’ के अंतर्गत प्रत्येक माह सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने श्रीमती प्रीति मिश्रा को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया तथा उन्हें सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर, परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला, श्रीमती अलका सक्सेना, पर्यवेक्षक श्रीमती ऋतु परिहर, श्रीमती राजकुमारी द्विवेदी, श्रीमती आशा पात्रे, श्रीमती झरन धीवर, श्रीमती बीना कोशी, श्रीमती असीमा बनर्जी, अधीक्षक पुष्प कुमार वर्मा, सहायक ग्रेड-2 कावेरी देवांगन तथा ऑपरेटर पोषण कुमार निर्मलकर सहित मंदिरहसौद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने श्रीमती मिश्रा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके जीवन के आगामी चरण के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































