नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आयुष्मान योजना बनी संजीवनी, शिविर में मिला 5 लाख तक इलाज का भरोसा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आयुष्मान योजना बनी संजीवनी, शिविर में मिला 5 लाख तक इलाज का भरोसा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनादि पांडेय

सुशासन तिहार के समाधान शिविर में रुप राम चक्रधारी का मौके पर बना आयुष्मान कार्ड, निःशुल्क इलाज की मिली गारंटी

रायपुर जिले में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अब आम लोगों के जीवन में सीधा बदलाव ला रही हैं। ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत छटेरा में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में ग्राम गौरभाट निवासी श्री रुप राम चक्रधारी को बड़ी राहत मिली, जहां उनका आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनाकर सौंप दिया गया।
शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आवेदन के तुरंत बाद ही कार्ड जारी कर दिया। इससे श्री चक्रधारी को अब प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क और कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि पहले बीमारी के खर्च को लेकर चिंता बनी रहती थी, लेकिन अब इस योजना से उन्हें बड़ी राहत मिली है और उन्होंने इसके लिए सरकार के प्रति आभार जताया।
आयुष्मान योजना के तहत परिवार के सभी सदस्यों को बिना किसी संख्या सीमा के इलाज की सुविधा मिलती है। सरकारी और पैनलबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें कैंसर, हृदय रोग और गुर्दा जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज भी शामिल है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही PMJAY पोर्टल, मोबाइल ऐप, नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, अटल सेवा केंद्र या पंजीकृत अस्पतालों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर जैसे जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जबकि कार्ड पूरी तरह निःशुल्क बनाया जाता है।
‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत लगाए जा रहे ऐसे समाधान शिविर शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी खर्चों से राहत मिल रही है और उनका जीवन सुरक्षित बन रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now