डिजिटल लेबर चौक से श्रमिकों को मिलेगा सीधा रोजगार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
छत्तीसगढ़ / रायपुर
By ACGN 7647981711, 9303948009
छत्तीसगढ़ शासन की नई पहल से श्रमिक और नियोक्ता होंगे सीधे जुड़े
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन ने श्रमिकों और नियोक्ताओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से “डिजिटल लेबर चौक ई-श्रम साथी” मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस पहल से राज्य के पंजीकृत श्रमिकों को रोजगार के अवसर अब डिजिटल माध्यम से आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।
इस ऐप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें नियोक्ता और श्रमिक सीधे एक दूसरे से संपर्क कर सकते हैं, जिससे बीच के बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाएगी। श्रमिकों को उनके कौशल और अनुभव के आधार पर काम मिलने की सुविधा भी इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुनिश्चित की गई है।
शासन का मानना है कि इससे रोजगार प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता आएगी और जरूरतमंद श्रमिकों को समय पर काम मिल सकेगा। ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर श्रमिक और ठेकेदार स्वयं पंजीयन कर सकते हैं।
विभाग द्वारा जिला स्तर पर विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं, जहां श्रमिकों को इस डिजिटल व्यवस्था से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य तकनीक के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक रोजगार पहुंचाना है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






