ऑपरेशन आघात में नशे के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़ छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता संजय जेठवानी
गांजा और अवैध शराब के साथ कई आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी
रायगढ़ ACGN:- जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर और शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में साइबर थाना, पुसौर पुलिस, तमनार और छाल पुलिस की संयुक्त एवं अलग-अलग टीमें सक्रिय रही।
पुसौर क्षेत्र में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में पान दुकान के पीछे छिपाकर रखे गए 6.200 किलो गांजे के साथ आरोपी गुलाब यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर बिक्री करता था। इसी कार्रवाई के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखी 259 पाव देशी शराब भी बरामद की गई और दीपेश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।

तमनार पुलिस ने ग्राम महलोई चौहानपारा में दबिश देकर महिला आरोपी रजनी चौहान के घर से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। वहीं छाल पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी तुलेश्वरी यादव को 9 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा तथा लंबे समय से फरार शराब कारोबारी प्रदीप कुमार बेहरा को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन आघात के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी स्थिति में ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी
गुलाब यादव, दीपेश ठाकुर, रजनी चौहान, तुलेश्वरी यादव, प्रदीप कुमार बेहरा सहित अन्य आरोपी
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






