बिलासपुर पुलिस का दमदार प्रदर्शन: ऑपरेशन मुस्कान-तलाश में 648 अपहृतों की घर वापसी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
मुस्कान में राज्य में प्रथम, तलाश में द्वितीय स्थान—मानवीय प्रयास से सैकड़ों परिवारों में लौटी खुशियां
बिलासपुर। अप्रैल 2026 में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान एवं ऑपरेशन तलाश अभियान में बिलासपुर पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए कुल 648 अपहृत बालक/बालिकाओं एवं महिला-पुरुषों को दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ बिलासपुर जिला राज्य स्तर पर शीर्ष जिलों में शामिल हो गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए लंबित सभी मामलों की गहन समीक्षा की गई। राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रत्येक प्रकरण में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। तकनीकी संसाधनों एवं मजबूत मुखबिर तंत्र के माध्यम से कई मामलों में अन्य राज्यों तक पहुंच बनाकर सफलता हासिल की गई।
अभियान के तहत गठित विशेष टीमों ने देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों में सक्रियता से कार्य करते हुए महाराष्ट्र से 02 बालिका एवं उड़ीसा से 01 बालिका को दस्तयाब किया, जबकि राज्य के भीतर विभिन्न जिलों से 66 बालक/बालिकाएं एवं 579 महिला-पुरुषों को सुरक्षित बरामद किया गया।

आंकड़ों पर एक नजर:
कुल दस्तयाब: 648
ऑपरेशन मुस्कान: 69 (11 बालक, 58 बालिका)
ऑपरेशन तलाश: 579 (430 महिला, 149 पुरुष)

इस अभियान के परिणामस्वरूप कई बिछड़े हुए लोग अपने परिजनों से मिल सके, जिससे उनके जीवन में फिर से खुशियों की वापसी हुई। परिजनों द्वारा बिलासपुर पुलिस के इस मानवीय प्रयास की सराहना की गई।
अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने सभी अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं विवेचकों की प्रशंसा की।
राज्य स्तर पर बिलासपुर की बड़ी उपलब्धि:
ऑपरेशन मुस्कान के तहत 69 बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी कर बिलासपुर जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा, जो बच्चों की सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
वहीं ऑपरेशन तलाश के तहत 579 महिला एवं पुरुषों की दस्तयाबी के साथ जिले ने राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो व्यापक स्तर पर प्रभावी पुलिसिंग का प्रमाण है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






