सुशासन तिहार में त्वरित राहत: छटेरा शिविर में मौके पर बना श्रम कार्ड
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर |छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अनादि पांडेय
श्रम विभाग की तत्परता से मजदूरों को मिला त्वरित पंजीयन, योजनाओं का सीधा लाभ शुरू
रायपुर, सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित समाधान शिविर अब सिर्फ शिकायत सुनने तक सीमित नहीं, बल्कि मौके पर समाधान देने का प्रभावी माध्यम बनते जा रहे हैं।


आरंग विकासखंड के ग्राम छटेरा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में श्रम विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रमिकों का पंजीयन कर उन्हें तत्काल राहत प्रदान की।


इसी क्रम में ग्राम छटेरा निवासी श्री डेमन दास, जो पेशे से मजदूर हैं, को शिविर स्थल पर ही श्रम कार्ड बनाकर प्रदान किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब के हाथों कार्ड प्राप्त करते ही उनके चेहरे पर संतोष साफ झलक रहा था।




श्री डेमन दास ने बताया कि वे लंबे समय से श्रम कार्ड बनवाना चाहते थे, लेकिन जानकारी के अभाव में यह संभव नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कहा कि शिविर में आते ही उनका पंजीयन हो गया और अब वे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने इसके लिए शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


शिविर में मौजूद अन्य श्रमिकों ने भी श्रम विभाग की इस त्वरित प्रक्रिया की सराहना की, जिससे उन्हें बिना भटकाव के मौके पर ही सुविधा मिल सकी।


श्रम कार्ड के लिए पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज
आयु 14 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य
मासिक आय:
शहरी क्षेत्र: 15,000 रुपये तक
ग्रामीण क्षेत्र: 10,000 रुपये तक
आवश्यक दस्तावेज:
आधार कार्ड
बैंक पासबुक (प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति)
आय प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण (अंकसूची/मतदाता पहचान पत्र/जन्म प्रमाण पत्र)
स्व-घोषणा पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
पंजीयन के लिए आवेदक की स्वयं उपस्थिति अनिवार्य, मौके पर लाइव फोटो लिया जाता है

यह शिविर इस बात का उदाहरण बना कि यदि प्रशासनिक प्रक्रिया सरल और मौके पर उपलब्ध हो, तो श्रमिक वर्ग को योजनाओं का लाभ पाने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आती।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






