सुशासन तिहार 2026: लकड़ी के चूल्हे से मिली मुक्ति, उज्ज्वला योजना से बदली महिलाओं की जिंदगी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 98171193039 48009
संवाददाता अनादि पांडेय
छटेरा शिविर में महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन, सिलेंडर व चूल्हा मिला, रोजमर्रा की जिंदगी हुई आसान
रायपुर, सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग विकासखंड के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीण महिलाओं के लिए राहत और बदलाव का माध्यम बनकर उभरा। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे के धुएं और कठिनाई से जूझ रही महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन, सिलेंडर और चूल्हा प्रदान किया गया, जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

ग्राम पारागांव की श्रीमती पार्वती कुंभकार के लिए लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना रोज की चुनौती थी। धुएं से भरा रसोईघर, गर्मी और हर दिन लकड़ी जुटाने की चिंता उनके लिए थकाने वाली प्रक्रिया बन चुकी थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे चाहकर भी गैस कनेक्शन नहीं ले पा रही थीं।
पार्वती ने बताया कि जब उन्हें छटेरा में आयोजित शिविर की जानकारी मिली, तो उन्होंने आवेदन किया। जांच के बाद खाद्य विभाग द्वारा उनका चयन किया गया और शिविर में उन्हें गैस कनेक्शन प्रदान किया गया।
शिविर में कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने स्वयं हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरित किया। गैस चूल्हा मिलने के बाद पार्वती की खुशी देखते ही बनती थी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें लकड़ी के चूल्हे की परेशानी से मुक्ति मिल गई है और केवल एक बटन से खाना बनाना आसान हो गया है।
इस शिविर में श्रीमती मैना पटेल, श्रीमती पुष्पा कुंभकार, श्रीमती जानकी निषाद, श्रीमती भगवती सतनामी एवं श्रीमती मोगरा सतनामी सहित कई महिलाओं को भी उज्ज्वला योजना के तहत लाभान्वित किया गया।
महिलाओं ने शासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह योजना उनके लिए वरदान साबित हुई है। अब उन्हें धुएं से राहत मिलेगी, समय की बचत होगी और परिवार के लिए भोजन बनाना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है।
यह शिविर इस बात का प्रमाण बना कि जब योजनाएं जमीन पर उतरती हैं, तो उनका प्रभाव सीधे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के रूप में दिखाई देता है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






