तीन राज्यों में भाजपा-एनडीए की जीत पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी बधाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा-अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
विकास मॉडल और नेतृत्व पर जनता के भरोसे को बताया जीत का आधार
सरगुजा-अम्बिकापुर, 04 मई 2026। छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश विकास, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा जताया है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, रविन्द्रनाथ टैगोर और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की धरती के गौरव को पुनर्स्थापित करने की बात कहते हुए ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को साकार करने का विश्वास व्यक्त किया।

असम में मिली जीत को लेकर मंत्री ने कहा कि राज्य की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा को समर्थन देकर विकास और स्थिर नेतृत्व पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है और यह जीत विकसित असम की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

पुडुचेरी में मिली सफलता पर भी मंत्री अग्रवाल ने भाजपा-एनडीए को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में वहां विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए इस जीत को राष्ट्रहित की जीत बताया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






