कृषि विकास को गति देने समीक्षा बैठक, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष ने विभागों को दिए समन्वित कार्य के निर्देश
सूरजपुर, 04 मई 2026। छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में जिले में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में गन्ना उत्पादन का रकबा बढ़ाने, उत्पादन में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास करने तथा ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। जल संरक्षण के तहत वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं के प्रभावी उपयोग पर भी बल दिया गया। कृषि यंत्र, नलकूप और भंडारण सुविधाओं में दी जाने वाली अनुदान राशि की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
उद्यानिकी क्षेत्र में लीची, नाशपाती, कटहल और गेंदा फूल उत्पादन को प्रोत्साहित करने, रकबा बढ़ाने और बड़े किसानों को मॉडल के रूप में विकसित करने की बात कही गई। पशुधन विकास के अंतर्गत गाय, बकरी और सूकर पालन को बढ़ावा देने के साथ नेपियर घास के उत्पादन और दुग्ध विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

मत्स्य पालन में बीज उत्पादन, प्रजाति चयन और झींगा पालन शुरू करने के निर्देश दिए गए, वहीं जल संसाधन विभाग को एनीकट, स्टॉप डैम और जलाशयों के बेहतर उपयोग के साथ सिंचाई क्षमता बढ़ाने के निर्देश मिले। मार्कफेड के माध्यम से धान खरीदी और भंडारण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उर्वरक वितरण, ड्रोन संचालन और निजी संस्थानों के निरीक्षण पर भी जोर दिया गया।
अध्यक्ष ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने, कृषि विज्ञान केंद्र की उपयोगिता बढ़ाने और किसानों तक योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






