पीएम श्री सेजेस जयनगर के छात्रों का बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
10वीं-12वीं में छात्रों ने हासिल किए उत्कृष्ट अंक, विद्यालय का बढ़ाया मान
सूरजपुर, 04 मई 2026। पीएम श्री सेजेस विद्यालय जयनगर के विद्यार्थियों ने इस वर्ष 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। कक्षा 10वीं में जीना भगत ने 89.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं मानसी दास ने 87 प्रतिशत के साथ द्वितीय और ग्रीषा तंदन ने 86.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में गोविंद ज्ञान देव ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नमन कुशवाहा 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। नमन सिंह और हंसमीता ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में सूफी ने 79 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, नेहा सिंह ने 77.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय और अक्षत शर्मा ने 77.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय की प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शिक्षकों ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






